{"_id":"d6b890d2998c222f2b0e4214257ad777","slug":"jivitputrika-vow-on-the-eve-carnival-like-atmosphere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवितपुत्रिका व्रत: पूर्व संध्या पर मेले जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवितपुत्रिका व्रत: पूर्व संध्या पर मेले जैसा माहौल
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्रती महिलाओं ने फलों संग प्रसाद आदि को खरीदा। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक बिना अन्न-जल के रहने वाली महिलाएं सोमवार को पूजा अर्चना करेंगी।
पुत्र प्राप्ति और पुत्र के दीर्घायु के लिए महिलाएं जीवितपुत्रिका का कठिन व्रत रखती हैं।
सोमवार को दिन भर पूजा अर्चना के लिए तरह-तरह के पकवान आदि बनाने के लिए रविवार को व्रती महिलाओं ने पांच से सात किस्म के फल के अलावा अन्य जरूरी सामानों को खरीदा।
ज्ञानपुर नगर के हरिहरनाथ मंदिर से लेकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क तक फल, खिलौने आदि की सजी दूकाने देखकर मेले जैसा माहौल दिखा।
इसी तरह गोपीगंज नगर में महिलाओं की भीड़ दूूकानों पर देेखी गई। सुबह से लेकर शाम तक महिलाएं खरीदारी करती रहीं। जीवितपुत्रिका व्रत महिलाओं के लिए कठिन व्रत माना जाता है।
करीब 24 घंटे से अधिक समय तक महिलाएं बिना अन्न-जल के रहती हैं। रविवार की रात 12 बजे से व्रत रहने वाली महिलाएं मंगलवार सुबह व्रत तोड़ेंगी।
त्यौहार को देखते हुए फलों के दाम भी बढ़े रहे। केला, सेब, अनार, मुसम्मी, नाशपती के दामों में 10 से 15 इजाफा रहा।