जनता का शोषण करती है गैर कांग्रेसी सरकारें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ.मिश्रा ने कहा कि देश हो या प्रदेश में हो सिर्फ कांग्रेस पार्टी की सरकार ही स्थिरता, रोजगार और सम्मान देती है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी की नीति ही सबको साथ लेकर चलने की है। प्रदेश में सपा,बसपा और भाजपा की सरकारें जातिवाद, सांप्रदायिकता, अराजकता, शोषण ही करती है। केंद्र में भाजपा की सरकार तो महंगाई को रोक पाने में पूरी तरह विफल है, वह सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बरगलाने में सफल रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूपीए सरकार में दाल 70 रुपये किलो थी तो बेतहाशा मंहगाई होने का भाजपा ढिंढोरा पीट रही थी। अब एनडीए सरकार है तो सस्ता होने पर दाल की कीमत 120 रुपये किलो है, जो कि दो सौ तक पहुंची थी। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग कांग्रेस पार्टी को अपने वोट देकर मजबूत बनाए, जिससे देश और प्रदेश को संकीर्णता से निजात दिलाया जा सके। इस मौके पर घनश्याम शुक्ला, लव कुश नारायण मिश्र, राजेश पांडेय, रामेश्वर मिश्र, निजाम, महमूद आलम, जोखू अंसारी, गाजी अंसारी, सरदार, रामशिरोमणि, छोटेलाल, रामजीत पाल आदि रहे।