फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jam for one and a half hour from Lippan Tirahe to Railway Overbridge

Bhadohi News: लिप्पन तिराहे से रेलवे ओवरब्रिज तक डेढ़ घंटे तक जाम

Sun, 17 Nov 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jam for one and a half hour from Lippan Tirahe to Railway Overbridge
शहर के लिप्पन तिराहे पर रेलवे ओवरब्रिज बन जाने के बाद भी जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। शनिवार को हाल यह रहा कि शाम चार बजे लिप्पन तिराहे समेत इससे जुड़े दूसरे मार्गों पर डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लग गया। भीषण जाम में स्टेशन रोड, मेन रोड समेत ओवरब्रिज के ऊपर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। डेढ़ घंटे जाम में जूझने के बाद पुलिस अधिकारियों और यातायात पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर के लिप्पन तिराहे पर ओवर ब्रिज बन जाने के बाद लोग कहने लगे थे कि अब जाम नहीं लगेगा, लेकिन यहां रोज रोज के जाम के झाम से अब लोग यह कहने कि विवश हो गए हैं। लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज से जाम कम नहीं हुआ है बल्कि और बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि शनिवार को शाम 4 बजे के आसपास जाम लगना शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसका बिंदू लिप्पन तिराहा था। जिसका छोर स्टेशन रोड शिव टाकीज तक, मेन रोड पर तकिया कल्लन शाह तक और ओवर ब्रिज पर रेल सेतु तक देखने को मिला। जाम का यह आलम था कि वाहनों का रेला कुछ इस तरह बढ़ता चला जा रहा था कि यातायात और सिविल पुलिस को डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed