फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jagran's joy, Jaleba mixed in the atmosphere and sweetness of Anarsa

Bhadohi News: जगरन का उल्लास, आबोहवा में घुली जलेबा और अनरसा की मिठास

Tue, 12 Aug 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jagran's joy, Jaleba mixed in the atmosphere and sweetness of Anarsa
ज्ञानपुर नगर में जगरन पर्व पर सजी जलेबी की दुकान। संवाद - फोटो : संवाद
ज्ञानपुर। जिले में सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगरन पर्व की धूम रही। जलेबी, अनरसा, भूना चना की खूब बिक्री हुई। दुकानों पर दोपहर से लेकर देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों का अनुमान है कि जगरन पर करीब 30 लाख रुपये का जलेबी और अनरसा आदि मिठाइयों का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

ज्ञानपुर, भदोही, मोढ़, कस्तूरीपुर, सुरियावां, बनकट, अभोली, दुर्गागंज, ऊंज, जंगीगंज, कलिजरा मोढ़, कौलापुर, गोपीगंज, लालानगर, औराई, चौरी, सर्रोई आदि बाजारों में 110 से 120 रुपये किलोग्राम जलेबी बिकी। शाम के वक्त जलेबी की दुकानों पर ग्राहकों के खड़े होने तक की जगह तक नहीं थी। अनरसा, चना, लाई, मिठाई सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की खूब बिक्री हुई। ज्ञानपुर के दुकानदार महेश ने बताया त्योहार के कारण दुकान पर ग्राहकों की भीड़ अधिक रही। अचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि जगरन पर्व पर परंपराओं के अनुसार बहन-बेटियों के यहां रक्षाबंधन के तीसरे दिन जगरन पहुंचाया जाता है। इस दौरान साड़ी, फल, अनरसा, जलेबी, भूना चना उपहार स्वरूप भेंट किए जाते हैं। बाजार में भीड़ होने के कारण शाम के वक्त कहीं-कहीं जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed