फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   It is difficult for SP-Congress candidates to save their deposits: Modi

सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत बचनी मुश्किल : मोदी

Fri, 17 May 2024 04:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
It is difficult for SP-Congress candidates to save their deposits: Modi
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भदोही के लोग पूछ रहे हैं कि यूपी में टीएमसी कहां से आ गई। यूपी में कांग्रेस का वजूद पहले ही खत्म हो गया। अब सपा भी मान चुकी है कि उसका यहां कुछ नहीं बचा है। भदोही से सपा वाले मैदान छोड़कर भाग गए। इस चुनाव में सपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत बचनी मुश्किल है।
विज्ञापन


पीएम प्रयागराज की सीमा के पास ऊंज में भाजपा प्रत्याशी डॉ. विनोद बिंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधा और उसे हिंदू, यूपी के लोगों का विरोधी बताया। कहा कि, टीएमसी पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर प्रतिबंध लगाती है। बंगाल में घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। राजनीति की मुख्य धारा को वोट जिहाद से जोड़ती है। हिंदू और दलितों का उत्पीड़न करने वाली टीएमसी अब यूपी में प्रयोग करना शुरू कर रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में पहले माफियाओं की सरकार चलती थी। योगी सरकार ने दिनरात मेहनत करके यूपी की छवि बदली है। भदोही में सिक्सलेन का विस्तार हो चुका है। मछलीशहर-वाराणसी हाईवे, एक्सपो फेज-2 पर काम हो रहा है। रेलवे लाइन डबल हो गई है। पहली बार चारों ओर विकास देखा जा रहा है। बीजेपी की सरकार में भदोही के साथ पूरा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं और कहा कि चार करोड़ गरीब परिवारों को घर मिल चुका है। 14 करोड़ घरों तक पाइप से पानी पहुंच रहा है। लोगों की पीढि़यों की मुसीबत दूर हो गई है। महिलाओं के लिए इज्जत घर बने और 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इसके पहले रिमोट वाली सरकार में भी यही किसान थे, लेकिन कभी किसी गरीब के घर में अनाज नहीं पहुंचा। आपका बेटा, आपका सेवक आपके लिए काम कर रहा है। मोदी ने क्या किया है, यह आप सब जानते हैं, बताने की आवश्यकता नहीं। मैं यहां अगले पांच वर्ष की गारंटी देने आया हूं। अगले पांच साल मुझे गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए काम करना है।

पीएम मोदी की जनसभा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। भाषण के दौरान मोदी-मोदी के नारों के बीच पीएम को तीन बार अपना भाषण रोकना पड़ा। कार्यकर्ताओं का यह उत्साह देखकर पीएम मोदी ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की धरती पर खड़ा हूं। दिनभर के बाद जब मैं सोने जाता हूं तो मुझे आपका चेहरा ही याद आता है। मैं यह सोचता हूं कि मुझे आपका कितना प्यार मिलता है। 42 डिग्री तापमान में जिस तरह से आप लोग उत्साहित हैं, यह देखकर पूरा विश्वास हो गया है कि फिर एक बार मोदी सरकार...।


डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, गोरखनाथ पांडेय, दिलीप पटेल, नागेंद्र रघुवंशी, नागेंद्र दुबे, अभिमन्यु सिंह, श्याम बिहारी पांडेय, अजीत चौबे, हौसला प्रसाद पाठक, आशीष सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रयागराज कविता पटेल, उत्तम मौर्य, अशोक जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, बृजेश गुप्ता, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरूध त्रिपाठी, डॉ. राकेश दुबे, बंशीधर गुप्ता, सुष्मिता मौर्य, नागेंद्र सिंह, सपना दूबे, काजल यादव, रेनू पांडेय, मनीषा अम्बष्ट, रमेश पांडेय, संतोष तिवारी, लालता प्रसाद सोनकर, सुनील मिश्रा, अनिल कुमार सिंह मुन्ना, अमित सिंह, गोवर्धन राय, मनीष पांडेय, अखिलेंद्र सिंह बघेल समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed