{"_id":"6398cfeebd56f32dcb7fb2b2","slug":"irregularity-exposed-in-interlocking-construction-in-deeg-upwar-bhadohi-news-vns6883107120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डीघ उपवार में इंटरलाकिंग निर्माण में 3.26 लाख का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डीघ उपवार में इंटरलाकिंग निर्माण में 3.26 लाख का घोटाला
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों में केंद्रीय और राज्य वित्त के पैसे का दुरूपयोग थम नहीं रहा है। डीघ उपरवार गांव में इंटरलाकिंग मार्ग का निर्माण कराए बिना ही तीन लाख 26 हजार रुपये खर्च कर दिया गया। दो सदस्यीय टीम की जांच में खुलासा होने पर प्रधान और सचिव से रिकवरी की तैयारी शुरू हो गई है। सीडीओ ने कार्रवाई का निर्देश डीपीआरओ को दिया।
डीघ ब्लॉक के डीघ उपरवार गांव में साल 2017-18 और 2019-20 में दो इंटरलाकिंग और खड़ंजा संपर्क मार्ग बनाने का प्रस्ताव बनाया गया। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बिना काम कराए ही सरकारी पैसा खर्च कर दिया गया। सीडीओ ने डीडी कृषि डॉ. अश्वनी सिंह और सहायक अभियंता डीआरडीए से जांच कराई।
अधिकारियों की जांच में पाया गया कि बिना कार्य कराए ही तीन लाख 26 हजार 320 रुपये का भुगतान कर दिया गया है। जांच होने के बाद भी अब तक कार्रवाई न होने पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने डीपीआरओ से फाइल तलब की। कहा कि दोषी पूर्व प्रधान एवं सचिव के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों में कराए कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत करने में प्रधानों और सचिवों के पसीने छूटने लगे हैं। आडिट में 24 ग्राम पंचायतें 96 लाख 89 हजार का बिल प्रस्तुत नहीं कर सकी। आडिट टीम की ओर से डीपीआरओ कार्यालय में पत्र लिखा गया है। 2013-14 और 2014-15 के कार्यों की हुई आडिट में यह प्रकरण सामने आया है। इसमें हरदुआं, सागररायपुर, रामनगर, गोपीपुर, सरायकंसराय, खरगपुर, मीनापुर, गोपलहां, इनारगांव, एकौनी, विट्ठलपुर, कैयरमऊ, बरैला, इस्मैला, गंगापुर, गोहिलांव, सरई राजपुतानी, उमरहां, हमीदपट्टी, कौड़र, जेठुपुर और छतरीपुर शामिल है। डीपीआरओ राकेश कुमार ने बताया कि 24 गांव में आडिट टीम को बिल नहीं दिया गया। बिल न देने पर नोटिस भेजकर वसूली की जाएगी।
ज्ञानपुर। सुरियावां के जगदीशपुर गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण में गड़बड़ी को लेकर तत्कालीन सचिव एवं एडीओ सुरियावां राजनाथ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सात लाख 45 हजार की प्रस्तावित रकम में छह लाख से अधिक निकालने के बाद भी शौचालय का निर्माण आधा अधूरा ही हो सका है। वर्तमान सचिव संतोष कुमार ने डीएम, सीडीओ, डीपीआरओ को पत्र लिखकर इससे अवगत कराया। कहा कि पैसा न होने से निर्माण कार्य बाधित है। डीपीआरओ राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में एडीओ के खिलाफ चार्जशीट दी गई है।