फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Irregularities in the construction of Khamaria-Chetganj main road, demand for investigation

खमरिया-चेतगंज मुख्य सड़क निर्माण में अनियमितता, जांच की मांग

Fri, 07 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in the construction of Khamaria-Chetganj main road, demand for investigation
ज्ञानपुर/घोसिया। कालीन उद्यमियों ने खमरिया नगरवासियों के साथ बृहस्पतिवार को मुख्य सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग डीएम गौरांग राठी से की। चेतावनी दी है कि कार्यदायी संस्था ने मानक का पालन नहीं किया तो कालीन उद्यमी कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराएंगे। कालीन उद्यमी ओमप्रकाश मौर्य ने सवाल उठाया है कि खमरिया नगर कालीन उद्योग से डालरी नगरी की पहचान बनाई है। बावजूद इसके डालर नगरी तक आवागमन के लिए एक सुरक्षित सड़क की दरकार एक दशक पूर्व से बनी हुई है। गत माह नगर में निरीक्षण करने आए कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा ने समस्या की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग को चेतगंज-खमरिया मुख्य सड़क को मानक में बनाने का आदेश दिया था। कहा था कि दूसरी बार के निरीक्षण में शिकायत मिलने पर कार्यदायी संस्था को जिम्मेदार माना जाएगा। उद्यमी पियूष बरनवाल, चंद्रबली मौर्य, रफत खां, मुन्ना पांडेय, प्रमोद मौर्य, कृपाशंकर तिवारी ने कहा कि आवागमन की दुर्व्यवस्था का परिणाम है कि कालीन आयातक हस्त और मशीनमेड कारखानों तक नहीं पहुंच पाते। यहां से 100 किमी दूर होटलों में रुक कर व्यापार का आदान-प्रदान कर लौट जाते हैं। आगामी दिनों में एक्सपो मार्ट भदोही में कालीन उद्यमी हजारों रुपये खर्च कर स्टाल भी बुक करा चुके हैं। अपने उत्पाद को बड़े माल वाहनों से ले जाने को लेकर चिंतित हैं। चेतगंज से खमरिया नगर की दूरी तीन से चार किमी है। आधा भाग मिर्जापुर और एक भाग भदोही जिले में पड़ता है। कहा कि कम चौड़ाई में बनाई जा रही सड़क को बढ़ाने और मानक का पालन न करने पर उद्यमी मुख्यमंत्री तक पहुंचने के लिए विवश रहेंगे। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसबी राव ने बताया कि चेतगंज-खमरिया मुख्य सड़क निर्माण की जिम्मेदारी विभाग के पास है। कमिश्नर के निर्देश पर अवर अभियंता मानक का पूरा ध्यान रख रहे हैं। डेढ़ सौ मीटर की इंटरलाकिंग वाले हिस्से की चौड़ाई कम है तो उसे बढ़वाया भी जा सकेगा। वह स्वयं निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed