फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigation of corruption charges started in CMO office, files summoned

सीएमओ दफ्तर में भ्रष्टाचार के आरोप की जांच शुरू, फाइलें तलब

Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Investigation of corruption charges started in CMO office, files summoned
सीएमओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप की जांच डीएम के आदेश पर सीडीओ ने शुरू का दिया है। जांच पूरी करने के लिए सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने अहम दस्तावेजों के साथ प्रमुख फाइलों को तलब किया है। जांच शुरू होने से सीएमओ दफ्तर में खलबली मची है।
विज्ञापन

किसी न किसी कारणों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाला सीएमओ कार्यालय एक बार फिर से शिकायत होने से विवादों में घिर गया है। कोरोना काल में आक्सीजन घोटाला, कर्मचारियों के बीच मारपीट से लेकर अन्य मामलों में विभाग पहले ही सवालों में घिर चुका है। 15 दिन पूर्व किसी ने डीएम से शिकायत की, इसमें बताया गया कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले में तैनात नौ एडिशनल सीएमओ में से सिर्फ चार ही प्रतिदिन ड्यूटी पर आते हैं। जबकि अन्य पांच एसीएमओ महीने में दो से तीन बार आकर सिर्फ हाजिरी लगाने के साथ वेतन का आहरण करते हैं। सबसे मजे की बात यह है कि कोरोना जैसी महामारी में भी आरोपों में घिरे एसीएमओ ड्यूटी करने नहीं आए, जबकि एक एसीएमओ की ड्यूटी के दौरान ही कोरोना से मौत हो गई थी। विभागीय तालमेल से सालों से चल रहे खेल को रोकने के लिए डीएम आर्यका अखौरी सख्त हो गई हैं। उन्होंने प्रकरण की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह को नामित किया है। जांच अधिकारी ने प्रकरण में सीएमओ से फाइल तलब की है। सीडीओ ने बताया कि मामले की जांच मिली है। जिसको लेकर सीएमओ से फाइल मांगी गई है। सरकार की मंशा के खिलाफ काम करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed