फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Intermediate student commits suicide by jumping from train

Bhadohi News: इंटरमीडिएट के छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sat, 04 May 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Intermediate student commits suicide by jumping from train
चौरी। थानाक्षेत्र के परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को भोर में इंटरमीडिएट के छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रेलवे ट्रैक पर उसका शव दो टुकड़े में पाया गया था। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उसकी शिनाख्त आकाश यादव निवासी रोटहां के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

रोटहां निवासी राजेश यादव के चार बेटे और चार बेटियों में आकाश (18) तीसरे नंबर का था। वह स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। परिजनों के मुताबिक वह प्रतिदिन सुबह भोर में टहलने के लिए जाता था। शुक्रवार कोे सुबह चार बजे मार्निंग वाक के लिए निकला और सुबह उसके मौत की सूचना आ गई। घटना को लेकर परिवार के लोग भी कुछ समझ नही पा रहे है। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन के आते समय रेलवे ट्रैक पर लेट गया, जिससे उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया घटना जीआरपी के क्षेत्र में था। इसलिए जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किन कारणों से उसने ऐसा कदम उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इनसेट
मम्मी माफ करना, जो करने जा रहा हूं वह गलत है
चौरी। ट्रेन से कटकर जान देने वाले रोटहा निवासी आकाश यादव का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि मरने से पहले उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो में उसने अपने माता-पिता और भाई को संदेश दिया है। उसने कहा कि मम्मी मैं जो करने जा रहा हूं वह गलत है लेकिन मेरे इस कदम पर किसी पर इल्जाम मत डालिएगा। मैं अपनी मर्जी से यह कदम उठाने जा रहा हूं। बड़े भाइयों से कहा कि वह मम्मी-पापा का ख्याल रखेंगे। सभी लोग मिलजुलकर रहेंगे। माता- पिता से कहा कि मैं आप लोगों को धोखा दे रहा हूं। आप लोगों के लिए कुछ कर नहीं सका लेकिन अगले जन्म में आकर कर्ज जरूर उतारूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed