फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Interlocking road to be constructed at a cost of 11.86 lakh

Bhadohi News: 11.86 लाख से इंटरलाॅकिंग सड़क बनेगी

Sat, 18 Jul 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Interlocking road to be constructed at a cost of 11.86 lakh
चकसैफ वार्ड में 11.86 लाख से इंटरलाकिंग कार्यों का शिलान्यास करते अध्यक्ष प्रतिनिधि। स्रोत- न
भदोही। नगर पालिका के वार्ड-22 चकसैफमोहल्ला काजीपुर मरकज के पास इंटरलाकिंग रोड का निर्माण और वार्ड में क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत होगी। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि और सभासद डा. अतहर अंसारी ने शिलान्यास किया। इंटरलाकिंग सड़क के निर्माण और मरम्मत पर कुल 11.86 लाख की लागत आएगी। अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ शिलान्यास करने में वहां के कालीन निर्यातक हाजी अब्दुल सलाम अंसारी भी रहे।
विज्ञापन

वार्ड के सभासद अशरफ अली ने बताया कि काजीपुर में मरकज के पास पानी लगने की समस्या थी। इसके अलावा वहां सड़क भी खराब हो गई थी। जिसकी ओर अध्यक्ष का ध्यानाकृष्ट करते हुए मरम्मत कराने की मांग की गई थी। कहा कि मैं वार्ड की ओर से अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूं कि इस इसका शिलान्यास शुक्रवार को हो गया।
विज्ञापन

बताया कि दो हिस्से में मरम्मत और निर्माण कार्य होगा। मरम्मत पर 9.96 लाख तथा सड़क निर्माण पर 1.90 लाख खर्च किए जाने हैं।उधर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कहा कि जो भी निर्माण कार्य हो रहा है सुनिश्चित करें कि वह मानक के अनुसार हो। वहां मौजूद लोगों ने अध्यक्ष प्रतिनिधि का स्वागत किया। और वार्ड की और समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षित किया। जिस पर डा. अतहर अंसारी ने शीघ्र ही उचित निर्णय लेकर अन्य समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अब्दुल सलाम अंसारी के अलावा रेहान अंसारी, आफताब आलम, लियाकत अंसारी, असलम अंसारी, अजहर अंसारी, रिजवान अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed