फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions to transfer paddy to mills

धान को मिलों में स्थानांतरित करने के निर्देश

Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions to transfer paddy to mills
भदोही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को दोपहर रजपुरा धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान धान को बारिश से बचाने की व्यवस्था न पाकर नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारी से तत्काल बोरियों को संबंधित मिल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। इन दिनों धान क्रय चल रहा है। क्रय केंद्रों पर काफी मात्रा में धान जमा हो चुका है। क्रय केंद्रों के गोदाम भर चुके हैं। इसके चलते रजपुरा क्रय केंद्र में गोदाम के बाहर जमीन पर सैकड़ों बोरे रखे गए थे। डीएम दोपहर तीन बजे क्रय केंद्र पहुंचे। वहां धान के बोरे पानी में डूबे हुए मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारी विनय कुमार दूबे से तत्काल धान को दूसरे बोरों में रखवाने और किसी मिल को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। डीएम ने साफ किया कि सभी बोरे शाम तक हटाए जाएं अन्यथा नुकसान होने की दशा में केंद्र प्रभारी को जिम्मेदार माना जाएगा। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने नगर पालिका में स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां राहगीरों के लिए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने उन्हें बताया कि शहर में दो रैन बसेरा नगर पालिका ने स्थापित किया है। दूसरा रेलवे स्टेशन पर है। दोनों जगहों पर रजाई, गद्दा समेत तकिया आदि की व्यवस्था कराई गई है। डीएम ने वहां मौजूद अधिशासी अधिकारी जी. लाल को निर्देशित किया कि रैनबसेरा को सेवा भावना से संचालित करें। यहां की व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखें। इस दौरान कप्तान रामबदन सिंह, एसडीएम भदोही आशीष कुमार मिश्रा भी थे।
विज्ञापन

भदोही में प्रशासन सतर्क
भदोही। नागरिकता संशोधन बिल को पूर्वोत्तर राज्यों में हो रहे विरोध और आगजनी को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर में अमन शांति रहे इसको लेकर डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह शुक्रवार को दोपहर भदोही पहुंचे। हालांकि शहर में किसी प्रकार के विरोध की सूचना नहीं थी, लेकिन फिर भी अधिकारियों ने एसडीएम और कोतवाल को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारी दोपहर 12 बजे भदोही पहुंचे। वे सीधे अजीमुल्लाह चौराहे पर पहुंचे जहां दो घंटे तक कैंप किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल भी वहां मौजूद रहे। उन्होने कहा कि किसी को शहर के अमन चैन से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ सीओ कालू राम भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed