फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions to suspend the accountant, warning to the secretary

लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश, सचिव को चेतावनी

Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions to suspend the accountant, warning to the secretary
औराई ब्लाक के बैराखास गांव में मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से जन चौपाल लगाया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में लगे इस शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने समय से वरासत न होने सहित अन्य मामलों की शिकायत की। इस पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत सचिव को ठीक से काम करने के लिए कहा गया। सामुदायिक शौचालय के संचालन में लापरवाही का मामला सामने आने पर समूह को बदल दिया गया। यहां 25 मई को कैंप लगाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों केे दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बारी-बारी से सभी योजनाओं के लाभार्थियों से बात की। इसी दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल मनीष पांडेय पर भ्रष्टाचार व उदासीनता का आरोप लगाया। ऐसे में लेखपाल को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत सचिव अजित कुमार सिंह को भी फटकार लगाते हुए तत्परता से कार्य करने का निदेश दिया। बिजली व्यवस्था के बारे में पूछा गया तो ग्रामीणों कुछ ग्रामीणों ने रात के समय अधिक कटौती होने की बात कही। इस पर सुधार के लिए एसडीओ, जेई आदि को कहा गया। ग्रामीणों ने बताया की राजकीय हाईस्कूल सनवैया में बिजली कनेक्शन नहीं है उस पर तत्काल डीआईओएस को निदेर्शित किया गया। स्वच्छ पेयजल में ग्रामीण महिलाओं ने बताया की दलित बस्ती, बाम्हण बस्ती एवं मौर्या बस्ती में पानी गंदा व बदबूदार आ रहा है। इस पर जल निगम को जांच के लिए कहा गया। समीक्षा में समुदायिक शौचालय की केयर टेकर उत्थान महिला स्वयं सहायता समुह की सितारा देवी के प्रति लापरवाही व अनियमिता की शिकायत पर केयर टेकर सितारा देवी को हटा कर पायल स्वयं सहायता समुह को कार्य करने का जिम्मा सौपा गया। चौपाल में ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्रा, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सीडीओ भानू प्रताप सिंह, एसडीएम लालबाबू दूबे, डीपीआरओ बालेश धर द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed