फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instructions to complete the social audit of quota shops by 31

कोटे की दुकानों का सोशल ऑडिट 31 तक पूर्ण कराने का निर्देश

Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the social audit of quota shops by 31
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र जारी कर कोटे की दुकानों का सोशल आडिट 31 जनवरी तक पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से जारी पत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत छह माह में होने वाली सोशल आडिट कराने का निर्देश दिया गया है। विभागीय टीम 12 से 31 जनवरी तक ज्ञानपुर ब्लॉक में कार्यरत लगभग 104 कोटे की दुकानों पर निर्धारित बिंदुओं पर सोशल आडिट करने में जुट गई है। इसके तहत जनवरी से मार्च-2022 तक वितरित कराए जा रहे नि:शुल्क राशन, खाद्य सामान की गुणवत्ता, स्टाक, लाभार्थियों में वितरण, बफर गोदाम से ब्लॉक गोदाम तक सामानों की उपलब्धता, निर्धारित स्थान पर दुकान होने, अभिलेखों के रखरखाव, दुकानदार की ओर से प्रति माह किए जाने वाले वितरण का विवरण, ई-पाश मशीन से प्रिंट निकालने, बाट-माप मानक ठीकठाक होने, सतर्कता समिति की बैठक, नोटिस बोर्ड पर जरूरी वाल पेंटिंग, राशनकार्ड का लाभ न मिलने के कारण, कोटेदार से कार्डधारक के अच्छा व्यवहार आदि बिंदुओं पर सोशल आडिट शुरू कर दी गई है। अन्य पांच ब्लाकों की तिथि तय होने पर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed