{"_id":"673ca80a670563282904199c","slug":"instructions-from-superintendent-of-police-do-effective-advocacy-in-operation-conviction-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : पुलिस अधीक्षक का निर्देश, आपरेशन कन्विक्शन में करें प्रभावी पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : पुलिस अधीक्षक का निर्देश, आपरेशन कन्विक्शन में करें प्रभावी पैरवी
Tue, 19 Nov 2024 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:30 PM IST
सार
भदोही में आपरेशन कन्विक्शन को प्रभावी तौर पर लागू करने को लेकर बैठक कर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए। जेल में बंद अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर अल्प समय में सजा दिलाने पर बल दिया और कहा कि प्रभावी तौर पर पैरवी करें।
विज्ञापन
मातहतों के साथ पुलिस अधिकारी बैठक करते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ज्ञानपुर पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने सोमवार की देर रात सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों की बैठक लिया। जिसमें आपरेशन कन्विक्शन के तहत जेलों में बंद अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी कर अल्प समय में सजा दिलाने पर बल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन से चिन्हित माफियाओं, गैंगेस्टर के आरोपियों के मुकदमों की विवेचना में विलंब न करें। मॉनिटरिंग सेल, डीसीआरबी, रिट सेल आदि शाखा प्रभारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के तहत काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
न्यायालय में सुनवाई के दौरान चल रहे जिन मुकदमों से संबंधित गवाह औश्र आरोपी समय उपस्थित नहीं हो रहे हैं, उन्हें जरिए जमानतदार उपस्थित कराएं। न्यायालय की ओर से जारी वसूली वारंट का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट, मिशन शक्ति से जुड़े चिन्हित वादों और टारगेट के चिन्हित गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट के मुकदमों का भी निस्तारण तेजी से कराने का निर्देश दिया।