फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Instead of cough, the patient was given medicine for herpes and itching

दवा काउंटर पर अनट्रेड कर्मचारी, खांसी की जगह मरीज को दाद खाज की दवा

Sat, 15 Oct 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Instead of cough, the patient was given medicine for herpes and itching
ज्ञानपुर। दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने वाला महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। हॉस्पिटल के दवा काउंटर पर ऐसे अनट्रेंड फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई गई है, जो मरीजों को खांसी की जगह खुजली की दवा दे दे रहे हैं। गनीमत रहा कि मरीज ने खाने से पहले दवा की पहचान कर ली, नहीं तो कुछ भी हो सकता था।
विज्ञापन

बात बीते शनिवार की है। ज्ञानपुर से मिल्की निवासी अभयराज (56) सर्दी जुकाम और सांस फूलने की शिकायत पर उपचार कराने जिला चिकित्सालय पहुंचे। उनके भतीजे बबलू दूबे ने बताया कि उन्होंने फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव को दिखाया। जिस पर उन्होंने बीमारी से संबंधित दवा का नाम पर्ची पर लिख दिया। इसके बाद वे दवा लेने काउंटर पर पहुंचे। जहां काउंटर पर तैनात ट्रेनर फार्मासिस्ट ने उन्हें पर्ची पर लिखी सारी दवाइयां तो ठीक दी, लेकिन सांस फूलने वाली दवा की जगह दाद खाज की दवा दे दी। मरीज उसे लेकर घर चला गया। गनीमत रहा कि खाने से पहले उसकी नजर पड़ गई और उसने दवा देख ली। शक होने पर गांव के डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने बताया कि यह दवा दाद, खुजली की है। जिससे वह अवाक रह गया।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि काउंटर पर दो ट्रेनर फार्मासिस्ट है। एक चीफ और दूसरा सुपर विजन है। भूल से किसी और की दवा दूसरा कोई उठा लिया होगा। यदि ऐसा कुछ है तो हम देेखेंगे। अमूमन दवा लेने के बाद मरीजों को निर्देश है कि एक बार चिकित्सक को जरूर दिखा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed