फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Innocent child dead in bhadohi fell water tank family members created ruckus on road

टंकी में समा गई नन्ही सी जान: मासूम की लाश देख बेसुध हुए परिजन, दो घंटे से चल रही थी तलाश; सड़क पर चक्काजाम

Fri, 20 Jun 2025 09:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 20 Jun 2025 09:41 PM IST
सार

भदोही के जोरई गांव में मासूम की माैत और सड़क पर हंगामे की सूचना मिलते ही माैके पर ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों ने जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Innocent child dead in bhadohi fell water tank family members created ruckus on road
मासूम की लाश को गोद में लेकर सड़क पर हंगामा करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के जोरई गांव में शुक्रवार को शाम करीब छह बजे निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की टंकी में गिरकर एक मासूम की मौत हो गई। मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। नाराज परिजनों ने ज्ञानपुर मुख्यालय मार्ग पर जाम का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा कर हटवा दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
जोरई गांव निवासी नन्हेलाल गौतम का दो वर्षीय पुत्र विकास गौतम अपने घर के समीप खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दीवानी न्यायालय गेट के सामने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय के पास पहुंच गया। उसी दौरान वह शौचालय निर्माण के लिए खोदकर छोड़ी गई लगभग 15 फीट गहरी टंकी में गिर गया।
विज्ञापन


बारिश के पानी के अलावा उसमें पहले से भी पानी भरा था। इससे वह उसी में डूब गया। विकास घर नहीं पहुंचा तो परिजन ढूंढने लगे। शंका पर गांव का ही विनोद कुमार सरोज नामक ऑटो चालक खोदे गए टंकी में उतरा तो बच्चा उसके पैर से टकरा गया। बच्चे को टंकी से निकालकर परिजन जिला अस्पताल ज्ञानपुर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नाराज बस्ती के लोग मुख्यालय के मुख्य सड़क पर शव रखकर चक्का जाम करने का प्रयास करने लगे। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर सड़क जाम कर रहे लोगों को हटा दिया था। बच्चे की मौत से परिवार सहित जोरई गांव में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया है। तहरीर के आधार पर कारवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed