{"_id":"6872b2daecfb31791002c04a","slug":"injured-accused-sent-to-jail-in-rape-case-of-a-girl-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-128789-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बालिका से दुष्कर्म मामले में घायल आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बालिका से दुष्कर्म मामले में घायल आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बालिका से दुष्कर्म मामले में पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपित जौनपुर के बरसठी थाना के कुसा गांव निवासी राजकमल चौहान उर्फ करिया शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया। डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं हिरासत में लिए गए चार अन्य युवकों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। पीड़िता का अभी भदोही के राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। वहां पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।
बृहस्पतिवार की रात बालिका अपनी दादी के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। उसी दौरान नशे में धुत आरोपित उसे उठाकर वरुणा नदी किनारे ले गया और वहां जाकर उससे दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल बरामद किया। उसके आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में राजकमल का नाम आने पर एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया। शुक्रवार देर रात आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। आरोपी को सुरियावां सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को जिला अस्पाल से उसे छुट्टी दे दी गई। इससे पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
कोट
बालिका जहां भर्ती है वहां सुरक्षा के लिए पुलिस टीम की तैनाती की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। हिरासत में लिए गए चार अन्य युवकों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन
अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक