औराई। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को एसडीएम औराई श्याममणि त्रिपाठी को तीन सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित पत्रक में सपा कार्यकर्ताओं ने एसआईआर मतदाता सूची राजनैतिक दलों की बैठक के बाद आई चुनौतियों से अवगत कराया। सपा जिला मडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू ने कहा कि एसआईआर के दौरान नो मैपिंग में नोटिस देकर निर्धारित समय पर ब्लाॅक व तहसील स्तर निस्तारण के लिए बुलाया जा रहा है। नोटिस में ज्यादातर गरीब, पिछड़े, दबे वंचित लोगों को असुविधा हो रही है। इसका निस्तारण न्याय पंचायत स्तर पर कराया जाए। गरीब व अनपढ़ लोगों का ग्राम विकास अधिकारी की ओर से कुटुंब रजिस्टर नकल तत्काल सेक्टर अधिकारी को दिया जाए। मुक्तापुर भाग दो, ह्रदयीपुर चकापुर, वासुदेवपुर, श्रीरामपुर, मेडहा, हथियाडिल बूथ संख्या 418 व 419 पर सचिव द्वारा कुटुंब रजिस्टर नकल देने के लिए ग्रामीणों को हलफनामा के साथ-साथ प्रार्थना पत्र बीडीओ से आदेश लेकर आने को बोला जा रहा है। इसे दुरूस्त कराया जाए। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष केशनारायण यादव, महिला सभा प्रदेश महासचिव रिता प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष दिलीप भीम कनौजिया, जिला सचिव सूबेदार विश्वकर्मा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष महेश पाल, अधिवक्ता रामबहादुर पासी, अमरनाथ यादव आदि रहे।