फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Industrialist arrested on fake voting complaint

फर्जी मतदान के शिकायत पर उद्योगपति गिरफ्तार

Thu, 15 Apr 2021 07:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Industrialist arrested on fake voting complaint
लालानगर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने बृहस्पति वार को डीआईजी जे रवींद्र गौंड़, डीएम आर्यका अखौरी, एसपी रामबदन सिंह के साथ बूथों का निरीक्षण किया। मातहतों को चुनाव में किसी तरह की दखलंदाजी करने वालों को न छोड़ने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान जब बैरीबीसा बूथ पर निरीक्षण करते समय उद्योगपति निखिलेश मिश्रा ने फर्जी मतदान होने की शिकायत की तो पुलिस ने उल्टा उन्हीं को ही गिरफ्तार करके कोतवाली में बैठा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिले में कुल 11.10 लाख मतदाता है जिनमें से लगभग 30 फीसद फर्जी मतदान कराया ही गया है 10 फीसद ऐसे नामों पर फर्जीवाड़ा हुआ है जो वास्तव में मुर्दा हैं। 1889 बूथों पर 14329 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटियों में कैद कराने के लिए जिला प्रशासन अपने ऊपर कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहता। यही कारण है कि फर्जी मतदान को लेकर तीन दर्जन से अधिक बूथों पर हंगामा हुआ ही कई पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई लेकिन पुलिस के उच्चाधिकारी जवाब देने के लिए न फोन उठा सके न सेक्टर मजिस्ट्रेट सच्चाई को जानने की कोशिश कर सके। इतना ही नहीं सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक चार दर्जनों वाहनों पर सवार होकर अधिकारी 545 गांवों का भ्रमण भी किया। इतना रहा कि हंगामा होने पर अधिकारी मतदाताओं पर हावी रहे और पुलिस लाठियों के बल पर आवाज उठाने वालों को दूर-दूर तक नजर न आने की हिदायत देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed