{"_id":"5740cf624f1c1b0014ac7e39","slug":"india-will-become-the-world-master-the-ideas-of-buddha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध के विचारों से विश्व गुरु बनेगा भारत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध के विचारों से विश्व गुरु बनेगा भारत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Sun, 22 May 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व बौद्ध प्रचारक संस्था की ओर से भगवान बुद्ध की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। संगठन की ओर से पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जयंती समारोह में भगवान बुद्ध के आदर्शों और विचारों पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध ऐसे महामानव थे, जो समतामूलक समाज की स्थापना के लिए अपना राजपाठ छोड़कर विश्व कल्याण के कार्य में लग गए। उनके विचारों से भारत विश्व गुरु बनेगा। विशिष्ट अतिथि बसपा के ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश मानव अपने जीवन में आत्मसात करें तो अधिकांश सामाजिक धार्मिक परंपरा समस्या से मुक्त हो सकता है। पूर्व राज्य मंत्री कमला शंकर भारती ने कहा कि ढाई हजार साल पहले भगवान बुद्ध ने शांति, अहिंसा, मैत्री, करुणा का उपदेश विश्वशांति के लिए दिया था। इसी तरह कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, स्वतंत्र कुमार मौर्य, घनश्याम यादव, गिरजाशंकर बिंद, महादेव प्रजापति, कमलेश यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व भगवान बुद्ध की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर भ्रमण करते हुए झांकी कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस मौके पर अरविंद कुमार मौर्य, अवधेश कुमार, अशोक यादव, मनोज बौद्ध, कमलेश यादव, रमाशंकर गौतम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवेश चंद्र मौर्य और श्याम बहादुर मौर्य ने किया।