फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   India Carpet Expo postponed by a month, now to be held from October 11

Bhadohi News: इंडिया कारपेट एक्सपो एक महीने टला, अब 11 अक्तूबर से आयोजन

Wed, 02 Jul 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
India Carpet Expo postponed by a month, now to be held from October 11
भदोही। सितंबर में भदोही में प्रस्तावित इंडिया कारपेट एक्सपो को एक महीने के लिए टाल दिया गया है। कारपेट एक्सपो पहले 18 से 21 सितंबर तक होना था, लेकिन अब यह 11 से 14 अक्तूबर को प्रस्तावित कर दिया गया है। यह निर्णय सोमवार को भदोही में हुए कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के बोर्ड बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड सदस्य ने कहा कि यह फैसला दुनिया में हालात ठीक नहीं होने तथा आयातकों से मिले फीडबैक के आधार पर लिया गया है। बैठक में परिषद के नए बाईलाज के अनुसार चुनाव कराने, कालीन मेले में मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने सहित अन्य कई विषयों पर भी चर्चा हुई। परिषद की प्रशासनिक समिति के सदस्य इम्तीयाज अंसारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में चेयरमैन कुलदीप राज वाटल भी सम्मिलित हुए। बैठक में सदस्यों की ओर से आयातकों की ओर आ रहे फीड बैक पर चर्चा की गई। लगभग सभी का मत था कि ईरान-इस्राइल, अमरीका, रूस, यूक्रेन, कतर आदि देशों में हालात ठीक नहीं होने से अधिकतर खरीदार सितंबर में भारत आने की स्थिति में नहीं हैं। ऐसे में बोर्ड सदस्यों की सहमति से कालीन मेले को अक्तूबर में आयोजित करने का निर्णय लिया। तय किया कि अब नए सिरे से दुनिया भर के आयातकों को निमंत्रण भेजा जाए साथ ही भारत के निर्यातकों को भी सूचित किया जाए। बैठक में नए बाइलाज पर विस्तृत चर्चा की गई। तय किया गया कि अक्तूबर में कालीन मेले में आयोजन के बाद परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। मार्ट में स्वचालित सीढ़ी लगाने में तेजी लाने के लिए लोगों ने जिलाधिकारी से भी आग्रह किया है। बैठक में परिषद के आय-व्यय समेत अन्य कई बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में परिषद की कार्यकारी निदेशक व सचिव डॉ. स्मिता नागरकोटि के अलावा सदस्यगण संजय गुप्ता, रवि पाटोदिया, पीयूष बरनवाल, असलम महबूब, रोहित गुप्ता, शेख आशिक, शौकत खान, दीपक खन्ना, सूर्यमणि तिवारी, मेहराज यासीन आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed