फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   IND vs WI Yashasvi Jaiswal performance in debut test match on Caribbean soil with Rohit sharma

IND vs WI: जायसवाल का पहले ही टेस्ट में 'यशस्वी' प्रदर्शन, डेब्यू मैच में कैरेबियाई धरती पर किया बड़ा कमाल

Fri, 14 Jul 2023 08:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jul 2023 08:32 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। कैरेबियाई धरती पर डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में ही उन्होंने 171 रन की शानदार पारी खेली। यशस्वी मूल रूप से भदोही जिले के सुरियावां निवासी हैं। 

विज्ञापन
IND vs WI Yashasvi Jaiswal performance in  debut test match on Caribbean soil with Rohit sharma
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 28 दिसंबर 2001 को जन्मे क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।  21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल को घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन और फिर आईपीएल 2023 में शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई। उन्होंने कैरेबियाई धरती पर अपने डेब्यू टेस्ट मैच की पहली पारी में ही अपनी उपयोगिता साबित की।

विज्ञापन


मैच के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल 387  गेंदों पर 171 रन बनाकर कैच आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और एक छक्का लगाया। यशस्वी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर भदोही जिले के लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। सुरियावां स्थित उनके आवास पर बड़े पिता रमाकांत, बड़ी मां मनोरमा, लक्ष्मीकांत, रीतादेवी, डॉ. विकास समेत अन्य लोग मैच देख रहे हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दूसरे दिन लंच तक भारत का स्कोर 146/0, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा का अर्धशतक
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि जिस तरह से यशस्वी बल्लेबाजी की है। निश्चित ही आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ जिले में क्रिकेट कोच आरिफ हुसैन, दीपांकर, प्रमोद यादव जैसे युवाओं ने खुशी जतायी। कहा कि यशस्वी जब-जब अच्छा खेलते हैं, तब-तब उन्हें हौसला मिलता है।

IND vs WI Yashasvi Jaiswal performance in  debut test match on Caribbean soil with Rohit sharma
यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ग्रामीणों ने कहा कि जिसका इंतजार था, वह समय आ ही गया। भदोही की मिट्टी में पैदा हुआ गुदड़ी का लाल यशस्वी जायसवाल आज भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का हिस्सा बन गया। भारतीय टेस्ट क्रिकेट का हिस्सा बनने वाले यशस्वी भदोही के पहले खिलाड़ी हैं।  यशस्वी के पिता भूपेन्द्र जायसवाल और मां कंचन जायसवाल इस समय मुंबई में हैं।

रोहित शर्मा के साथ निभाई शतकीय साझेदारी

यशस्वी जायसवाल ने घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अपने पहले टेस्ट मैच में उन्होंने जिस तरह से शुरुआत की वो बेहद खास है। बल्लेबाजी के दौरान धैर्य अपनाया तो वहीं कमजोर गेंदों पर आक्रमण करने से भी नहीं चूके। यह ऐसा पहला मौका था कि यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने साथ में ओपनिंग की। पहले ही मौके पर दोनों ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। वेस्टइंडीज की धरती पर ऐसा 17 साल बाद हुआ।

वहीं भारत के लिए पिछले 13 टेस्ट मैचों से शतकीय ओपनिंग पार्टनरशिप नहीं देखने को मिली थी। इस सूखे को इस जोड़ी ने खत्म किया। इससे पहले रोहित शर्मा के साथ टेस्ट में ओपनिंग करते आए शुभमन गिल पर यह जोड़ी खास सफल नहीं हो पाई लेकिन अब यशस्वी ने आते ही टीम को लेफ्ट हैंड-राइट हैंड कॉम्बिनेशन दिया जिसका परिणाम सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed