फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Increase in substation capacity, relief from low voltage

Bhadohi News: उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि, लो वोल्टेज से छुटकारा

Mon, 10 Jun 2024 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Increase in substation capacity, relief from low voltage
सीतामढ़ी। विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी के उपभोक्ताओं को अब सुचारू रूप से बिजली मिलेगी। विभाग ने रविवार को उपकेंद्र की बिजली भार क्षमता बढ़ाकर दुगुना कर दिया। अब उपकेंद्र के बारीपुर और सीतामढ़ी फीडर के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को बार-बार ट्रिपिंग, कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी में अब तक पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से कोनिया की बिजली आपूर्ति की जाती थी, लेकिन विद्युत उपभोग भार अधिक होने के कारण मुख्य ट्रांसफाॅर्मर से अक्सर ओवरलोडिंग, हीटिंग, ट्रिपिंग और ट्राॅली जलने जैसी समस्या उत्पन्न होती रहती थी। उपकेंद्र के एसडीओ आरपी यादव और जेई. माधव द्विवेदी ने समस्या से उच्चाधिकारियों से अवगत कराते हुए 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर की मांग की थी। विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए सीतामढ़ी विद्युत उपकेंद्र में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया। इसे रविवार को उपकेंद्र में इंस्टाल कर दिया गया। बड़ा ट्रांसफाॅर्मर लग जाने से खास तौर पर कोनिया की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही अब फीडरों की संख्या भी बढ़ा कर तीन कर दी जाएगी। रविवार सुबह से ही ट्रांसफार्मर लगाने का काम चलता रहा। इससे पूरे क्षेत्र में दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ ने बताया कि उच्च क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लग गया है। अब बिजली समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


---

नौ साल की प्रतीक्षा के बाद चालू होगा धनतुलसी फीडर

सीतामढ़ी। कोनिया की बिजली समस्या दूर करने के लिए उपकेंद्र से नया फीडर बनाने के लिए लगभग नौ वर्ष पूर्व सीतामढ़ी उपकेंद्र से जंगीगंज धनतुलसी मुख्य सड़क की पटरी से होते हुए 12 किमी लंबी लाइन खींची गई थी, लेकिन समस्याओं के चलते इन तारों में बिजली की धारा प्रवाहित नहीं की जा सकी। अब 10 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मरलग जाने से अगले दो से तीन दिन में ही नया फीडर भी चालू हो जाएगा। नए फीडर का नाम धनतुलसी फीडर होगा। सीतामढ़ी उपकेंद्र से नया फीडर चालू करने में विभाग को लगभग नौ वर्ष लग गए। अवर अभियंता माधव द्विवेदी ने बताया कि सीतामढ़ी उपकेंद्र से कोनिया के लिए शीघ्र ही नया फीडर अस्तित्व में आएगा। इससे कोनिया की बिजली समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed