फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Include protein rich foods in the diet'

‘भोजन में प्रोटिनयुक्त पदार्थों को करें शामिल’

Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
'Include protein rich foods in the diet'
केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति तृतीय चरण में परामर्श सत्र का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं की व्यक्तिगत, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं के उचित एवं मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन दिया गया। संयोजक गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि छात्राओं को अपने भोजन में मल्टीविटामिंस, प्रोटीन, आयरन, जिंक आदि पोषक तत्वों को भरपूर मात्रा में सम्मिलित करें। उन्होंने प्रोटीन युक्त पदार्थों में दाल आदि के सेवन पर विशेष बल दिया। परामर्श सत्र में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा गौरी शुक्ला ने अपनी समस्या के संबंध में कहा कि नींद एवं आलस्य ज्यादा आती है। इसके लिए क्या करें। समिति के सदस्यों ने इसके निराकरण के लिए योग और व्यायाम से चुस्त-दुरुस्त रखने और अपने आहार में परिवर्तन करने की बात कही । इसी तरह छात्रा मेधावी सिंह, अनामिका सिंह, काजल यादव, ज्योति चौधरी, प्रिया मोदनवाल आदि छात्राओं ने भी सवाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed