फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Improvement in communicable disease control, got 12th rank in the state

Bhadohi News: संचारी रोग नियंत्रण में सुधार, सूबे में मिली 12वीं रैंक

Sat, 04 May 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Improvement in communicable disease control, got 12th rank in the state
ज्ञानपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सभी विभागों ने तालमेल से बेहतर काम किया है। इसका असर शुक्रवार को जारी रैंकिंग में देखने को मिली।। शासन की रैंकिंग में जिले को 12 वां स्थान मिला है। अक्तूबर माह के अभियान में जिला 38 वां स्थान पर था।
विज्ञापन

मच्छर जनित बीमारी के रोकथाम के लिए आमूमन साल में दो बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। इसमें डेंगू, मलेरिया को लेकर संवेदनशील, अतिसंवेदशील क्षेत्रों में सफाई, मच्छर मार दवाओं का छिड़काव कराय जाता है। इस साल एक से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया गया। इसमें शुरुआत बेहद धीमी थी। इस पर डीएम विशाल सिंह, सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने नाराजगी जताई थी और स्थिति सुधारने की चेतावनी दी थी। उसके बाद अभियान से जुड़े सभी विभागों ने तत्परता दिखा लेकिन पशुपालन विभाग की कार्य प्रणाली लचर ही रही। इसके बावजूद जिले की रैकिंग में सुधार आया है। डीएमओ राम आसरे पाल ने बताया कि एक से 30 अप्रैल तक 11 विभागों के संयुक्त समावेश से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस दरम्यान हर विभाग को अलग-अलग काम बांटे गए थे। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी शुक्ला ने कहा कि रैंकिंग काफी सुधार हुआ है। अगली बार टाप फाइव में जिले का नाम होगा। सीएमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि 38 रैंकिंग से 12वें स्थान पर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed