फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Improvement-compartment exam will be conducted under CCTV surveillance

Bhadohi News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी इंप्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा

Wed, 23 Jul 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Improvement-compartment exam will be conducted under CCTV surveillance
ज्ञानपुर। जिले में 26 जुलाई को होने वाली इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्र विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट बीईओ ज्ञानपुर मनोज सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन

इंप्रूवमेंट में 114 और कंपार्टमेंट में 303 समेत कुल 417 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुई थी। मूल्यांकन के बाद 25 अप्रैल को परिषद ने रिजल्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें हाईस्कूल में 30 हजार 181 छात्र-छात्राओं में 26 हजार 912 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 23 हजार 814 विद्यार्थी सफल और करीब तीन हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए। इंटरमीडिएट में 25 हजार 967 में 23 हजार 932 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 हजार 611 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण और 2321 अनुत्तीर्ण हो गए। परिषद की तरफ से एक विषय में अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कराई जाती है। 10 जून तक इसके लिए आवेदन लिए गए।
30 जून को परिषद ने 19 जुलाई को परीक्षा तिथि तय किया, लेकिन परिषद ने तिथि को परिवर्तित कर 26 जुलाई कर दिया। परीक्षा होने में अब चंद दिन शेष है।
शिक्षा विभाग की तरफ से परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी को पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed