फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Importance of one vote in democracy, everyone should vote

लोकतंत्र में एक वोट का भी महत्व, सभी करें मतदान

Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Importance of one vote in democracy, everyone should vote
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारो इकाइयों की ओर से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली में शामिल लोगों ने ज्ञानपुर नगर में भ्रमण किया। रैली में शामिल लोग छोड़ो अपने सारे काम, सबसे पहले करो मतदान, आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इसके बाद कॉलेज परिसर में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

डॉ. बालकेश्वर और डॉ. सूर्यनाथ खरवार ने कहा कि लोकतंत्र में आज आवश्यकता है कि हम सही प्रत्याशी का चुनाव करें। डॉ. कामिनी वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में एक वोट का भी बहुत महत्व होता है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए। डॉ. मोनिका सरोज ने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। डॉ. विनय मिश्र, डॉ. संजय चौबे और डॉ. संतोष कुमार ने भी मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सुधीर रंजन, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. मंजुला गुप्ता, रिचा यादव, डॉ. प्रीति कुमारी, मानसी शुक्ला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed