{"_id":"6772eb60f6b5820dcb02f814","slug":"igrs-complaints-should-be-resolved-on-priority-dm-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120697-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीआरएस की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीआरएस की शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर सीएम संदर्भ, डीएम संदर्भ एवं तहसील दिवस की शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें लंबित मामलों के निस्तारण पर बल दिया गया। डीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। इसकी समय-समय पर मानीटरिंग की जा रही है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जाए।
एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि शिकायत की जांच के लिए अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से संबंधित सभी पक्षों को अवश्य अवगत कराएं। यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। इस मौके पर एडीएम राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, एसडीएम भान सिंह, डीडी कृषि डॉ. अश्वनी सिंह, बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह, ईडीएम आशुतोष श्रीवास्तव आदि रहे।