{"_id":"666a14bc26921e6e5f0fd224","slug":"if-pictures-of-sacrifice-are-posted-on-social-media-action-will-be-taken-asp-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-113050-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid Ul Adha 2024: कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो खैर नहीं, बकरीद को लेकर ASP ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid Ul Adha 2024: कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो खैर नहीं, बकरीद को लेकर ASP ने दिया निर्देश
Thu, 13 Jun 2024 07:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:29 AM IST
सार
बकरीद को लेकर हुई बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने जरूरी दिशानिर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें साझा न करें।
विज्ञापन
बकरीद
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ईद-उल-अजहा (बकरीद) 17 जून को मनाया जाएगा। पर्व पर शांति व्यवस्था तथा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी संबंधी दिशानिर्देश को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से बचें और सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें साझा न करें। इसके अलावा बताया कि सड़क पर नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आजकल सोशल मीडिया काफी प्रचलित है, लेकिन कुर्बानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा नहीं की जानी चाहिए। इसके अलावा बैठक में प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने के सख्त दिशानिर्देश भी दिए। बैठक में सीओ अजय कुमार चौहान ने कहा कि पर्वों पर एक दूसरे का सम्मान करने और आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। बैठक में ही पर्व के दिन निर्बाध बिजली और पानी व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजली और पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व सभासद दानिश सिद्दीकी ने कुरबानी के लिए जानवर ला रहे लोगों को प्रताणित न करने की पुलिस प्रशासन से मांग की। संचालन प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने किया। जेई रवि विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार, नुरैन खां, लालता सोनकर, दिलीप गुप्ता, प्रदीप यादव, हसीब खां, गुलाम संजरी, अमित गौतम, कामिल अंसारी, अख्तर खां, मंसूर अली, लोलारख सरोज, राजकुमार गुप्ता, पीटर सोनकर, नन्हें अंसारी, रिंकू आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन