फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Identification of youth cut off from train, four nominated including wife

ट्रेन से कटे युवक की हुई शिनाख्त, पत्नी समेत चार नामजद

Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Identification of youth cut off from train, four nominated including wife
बुधवार को देर शाम अहिमनपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त गोपाल (30) निवासी मुगलपट्टी-चील्ह मिर्जापुर के रूप में बृहस्पतिवार को हुई। गोपाल अपनी पत्नी रीमा देवी की विदाई कराने ससुराल दलपतपुर गए थे। विदाई न कर ससुराल वालों ने उन्हें मारपीट कर भगा दिया। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। जानकारी पर उपनिरीक्षक खमरिया ने गोपाल के जेब से मिले दवा की पर्ची में अंकित पते से परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन

गोपाल के पिता लालचंद उर्फ लालजी ने औराई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुत्र की शादी 2021 में दलपतपुर निवासी रीमा पुत्री राजू यादव के साथ किए थे। शादी के कुछ दिन बीतने के बाद बहू किसी से फोन पर बात करती थी। विरोध करने पर विवाद होता था और जान से मरवाने की धमकी देती थी। बहू रीमा देवी कुछ ही दिन पहले मायका दलपतपुर आ गई। आठ जनवरी को गोपाल विदाई कराने की बात कहने पर ससुराल दलपतपुर गया। विदाई के नाम पर आज-कल होने से वह वहीं रुका था। बुधवार को अपराह्न में ससुराल वालों ने विदाई न कर गोपाल को मारापीटा था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने देर शाम किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी और सूचना मिली कि पुत्र गोपाल का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि गोपाल के पिता लालचंद उर्फ लालजी की तहरीर पर पत्नी रीमा देवी, राजू यादव, सुशीला देवी, विश्वजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed