Bhadohi News: पति-पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, मचा हड़कंप, वृद्ध ने बचाई दोनों की जान, अस्पताल ले जाया गया
गांव के कुएं में पहले पति कूदा फिर पत्नी भी इसमें गिर गई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बुजुर्ग ने दोनों की जान बचाई और अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेने में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली के होलईपुर गांव में मंगलवार को पति-पत्नी ने घर के सामने मौजूद कुएं में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। कुआ गहरा होने से कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस बीच एक 65 वर्षीय वृद्ध ने कुएं में युवक पति-पत्नी को कुएं से बाहर निकाला। पीआरवी और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल भेजवाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
गोपीगंज कोतवाली के होलईपुर निवासी नन्हें मिश्रा (45) अपने पुराने घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठे थे और वहां उनकी पत्नी क्षमा भी मौजूद थी। नन्हें सुबह खाना पीना नहीं खाये थे तो उनकी पत्नी ने घर चलने और खाना खाने क़ो कहा, लेकिन नन्हे ने कहा कि चलो आ रहा हूं।
इसी बीच पता नहीं नन्हे क़ो क्या सुझा और वह पास में कुएं के तरफ भागने लगे, जब तक घर के अन्य सदस्य रोकते तब तक नन्हे कुएं में कूद गए। यह देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया और लोग नन्हें क़ो बाहर निकलने के लिए परेशान हो गए।
इसी बीच उनकी पत्नी क्षमा (40) ने कुएं पर जाकर अंदर देख रही थी कि वह भी कुएं में गिर पड़ी। परिजनों ने दोनों क़ो बाहर निकालने के लिए परेशान हो गए और पुलिस क़ो भी फोन किया। इसी बीच घटना की जानकारी होने पर गांव निवासी 65 वर्षीय राम औतार उर्फ़ अप्पी नामक वृद्ध ने हिम्मत करके कुएं में उतर कर रस्सी की मदद से पति पत्नी क़ो कुएं से बाहर निकाला।
एम्बुलेंस से दोनो क़ो हॉस्पिटल भेजा गया। जहां नन्हे मिश्रा क़ो तो कम चोट लगी है, लेकिन उनकी पत्नी क्षमा के पैर में गंभीर चोट लगी है। नन्हे मिश्र का इकलौता पुत्र दिल्ली में रहकर कोई प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों के मुताबिक नन्हें की मानसिक स्थिति कुछ सही नहीं है। लोग वृद्ध राम औतार के हिम्मत की खूब तारीफ कर रहे है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.