फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Humidity throughout the day, rain in the evening brought relief

Bhadohi News: दिनभर उमस, शाम को बारिश ने दिलाई राहत

Sat, 09 Aug 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Humidity throughout the day, rain in the evening brought relief
ज्ञानपुर। जिले में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पंखा, कूलर के सामने से हटने के बाद गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

जिले में बीते कुछ दिनों से मौसम में रोजाना उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को दिक्कतें भी हो रही हैं। कभी बारिश, तो कभी धूप होने से सेहत पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में सप्ताह भर से मौसम प्रतिदिन बदल रहा है। धूप छांव के बीच बारिश की स्थिति बनी। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। शनिवार को जिले में झमाझम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। वहीं शनिवार सुबह से ही मौसम परिवर्तित हुआ। धूप खिली, जिससे तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई। धूप के कारण उमस भरी गर्मी से दिक्कतें हुईं। दोपहर तीन बजे के बाद हवा की दिशा में बदलाव हुआ। पुरुवा हवा चलने के कारण कुछ ही देर बाद आसमान में बादलों का जमघट हो गया। शाम चार बजे के करीब बारिश हुई। मौसम में नमी आने से ठंड भरी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार दिन का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 25.2 डिग्री रहा। बताया कि आगामी दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा। बीच-बीच में तेज बारिश की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed