फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Humidity increased due to light rain, electricity also disturbed

हल्की बारिश से उमस बढ़ी, बिजली ने भी किया परेशान

Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Humidity increased due to light rain, electricity also disturbed
गांवों के साथ शहर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। रविवार को तड़के हल्की बारिश के बाद दिन में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे, वहीं रुक रुक कर ट्िपिंग होने के कारण बिजली कटौती का सिलसिला भी जारी रहा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 20 - 25 मिनट की बारिश से सड़कें गीली हो गईं। गर्मी से फौरी राहत तो मिली, लेकिन विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। बारिश के बाद जब तेज धूप निकली तो उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। इस बीच रुक-रुक कर कई बार हुई बिजली कटौती के कारण उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। दिन भर में महज 8 घंटे ही आपूर्ति हुई। नागरिकों का कहना है कि अधिकारी भले ही समुचित विद्युत आपूर्ति दावा करें, लेकिन शासन के निर्देशानुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बार-बार कटौती के कारण लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भदोही विद्युत वितरण खंड (प्रथम) के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक है। ऊपर से आपात कटौती कर दी जाती है। इससे समस्या पैदा हो जाती है। फिर भी किसी तरह रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed