भदोही में टोल प्लाजा पर भारी हंगामा: कार पर ऑटोमैटिक बूम गिरने के बाद भड़के युवक, कर्मचारियों को पीटा
भदोही के लाला नगर टोल प्लाजा पर बुधवार को दोपहर दो बजे चार पहिया सवार कुछ युवकों ने टोल इंचार्ज सहित दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही के लाला नगर टोल प्लाजा पर बुधवार को दोपहर दो बजे चार पहिया सवार कुछ युवकों ने टोल इंचार्ज सहित दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित कर्मियों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़ित टोल इंचार्ज लल्लन पांडे ने तहरीर में आरोप लगाया कि दोपहर दो बजे कुछ युवक वाहन गेट संख्या छह पर पहुंचे।
उक्त गेट पर फास्टटैग बैरियर लगा है। कार के निकलते समय ऑटोमेटिक बूम किसी वजह से उनके वाहन पर गिर गया। इसको लेकर युवक भड़क गए। कार से उतर कर टोल पर कार्यरत टीसी पंकज शर्मा को मारना पीटना शुरू कर दिया। हंगामा और मारपीट देख लल्लन पांडे खुद भी वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। उन्होंने युवकों को समझाया कि बूम ऑटोमैटिक है। जान बूझकर नहीं गिराया गया।
बंदूक के कुंदे और डंडे से की पिटाई
लेकिन युवकों ने एक भी दलील नहीं सुनी। आरोप है कि युवकों ने बंदूक के कुंदे और वाहन में रखें डंडे से दोनों की पिटाई की। यह पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा के सीसी कैमरे में भी कैद हुआ। चर्चा है कि भाजपा के एक बड़े नेता के समर्थकों ने घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी सदानंद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि टोल प्लाजा वाली घटना संज्ञान में आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरुर होगी।