फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Huge ruckus at toll plaza in Bhadohi youths raged after automatic boom fell on car

भदोही में टोल प्लाजा पर भारी हंगामा: कार पर ऑटोमैटिक बूम गिरने के बाद भड़के युवक, कर्मचारियों को पीटा

Wed, 21 Sep 2022 09:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Sep 2022 09:53 PM IST
सार

भदोही के लाला नगर टोल प्लाजा पर बुधवार को दोपहर दो बजे चार पहिया सवार कुछ युवकों ने टोल इंचार्ज सहित दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Huge ruckus at toll plaza in Bhadohi youths raged after automatic boom fell on car
लाला नगर टोल प्लाजा पर मारपीट की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के लाला नगर टोल प्लाजा पर बुधवार को दोपहर दो बजे चार पहिया सवार कुछ युवकों ने टोल इंचार्ज सहित दो कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित कर्मियों ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।  पीड़ित टोल इंचार्ज लल्लन पांडे ने तहरीर में आरोप लगाया कि दोपहर दो बजे कुछ युवक वाहन गेट संख्या छह पर पहुंचे।

विज्ञापन


उक्त गेट पर फास्टटैग बैरियर लगा है। कार के निकलते समय ऑटोमेटिक बूम किसी वजह से उनके वाहन पर गिर गया। इसको लेकर युवक भड़क गए। कार से उतर कर टोल पर कार्यरत टीसी पंकज शर्मा को मारना पीटना शुरू कर दिया।  हंगामा और मारपीट देख लल्लन पांडे खुद भी वहां पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। उन्होंने युवकों को समझाया कि बूम ऑटोमैटिक है। जान बूझकर नहीं गिराया गया।
विज्ञापन


बंदूक के कुंदे और डंडे से की पिटाई 
लेकिन युवकों ने एक भी दलील नहीं सुनी। आरोप है कि युवकों ने बंदूक के कुंदे और वाहन में रखें डंडे से दोनों की पिटाई की। यह पूरा घटनाक्रम टोल प्लाजा के सीसी कैमरे में भी कैद हुआ। चर्चा है कि भाजपा के एक बड़े नेता के समर्थकों ने घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी सदानंद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि  टोल प्लाजा वाली घटना संज्ञान में आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरुर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed