फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Housing not built after taking money will be recovered

Bhadohi News: रुपये लेकर नहीं बनवाया आवास, होगी वसूली

Tue, 09 Dec 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Housing not built after taking money will be recovered
ज्ञानपुर। जिले में 2017 से 2020 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 70 लाभार्थियों ने आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 35 लाख रुपये लिए लेकिन आवासों का निर्माण नहीं कराया। डूडा ने एक-एक कर तीन नोटिस जारी किया। इसमें अब भी 90 फीसदी लाभार्थी निर्माण को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। विभाग अब ऐसे लाभार्थियों से रिकवरी की तैयारी कर रहा है। शहरी गरीबों एवं आवासविहीन लोगों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए साल 2017 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की। जिले के सात नगर निकायों भदोही, गोपीगंज, घोसिया, खमरिया, सुरियावां, नई बाजार और ज्ञानपुर में करीब तीन साल में 27 हजार 136 आवास स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन

सभी को पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये जारी किए गए। 26 हजार 500 से अधिक लाभार्थियों ने आवास बनवा लिए, जबकि शेष का काम चल रहा है। 2020 में कोविड के बाद से ही योजना में नए आवास स्वीकृत हुए। 2019 तक स्वीकृत आवासों में करीब 70 ऐसे लाभार्थी हैं, जो पहली किस्त लेने के बाद भी अब तक आवास का निर्माण शुरू नहीं करा सके। इसमें भदोही नगर पालिका के चार, गोपीगंज के 13, सुरियावां के 08, ज्ञानपुर के 18, नई बाजार के पांच, घोसिया के 14 और नगर पंचायत खमरिया के आठ समेत कुल 70 लाभार्थी शामिल हैं। धीरे-धीरे छह साल बीत गए लेकिन इन आवासों का निर्माण शुरु नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed