फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Housing construction has not started by angry DM

आवास निर्माण शुरू न होने पर नाराज हुए डीएम

Mon, 04 Jan 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Mon, 04 Jan 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Housing construction has not started by angry DM
 इस दौरान योजनाओं की गहनता से समीक्षा की और अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। सख्त हिदायत दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। पैसा मिलने के बाद भी तीन इंदिरा आवास न बनने पर नाराजगी जताते हुए उसे शुरू कराने का निर्देश लाभार्थियों को दिया।
विज्ञापन



रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान शनिवार की सायं करीब सात बजे से 11 बजे तक जिलाधिकारी मिल्की गांव में रहे। प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के वरासत मामले, आम आदमी बीमा दुर्घटना बीमा, राजस्व देयों की वसूली, कंप्यूटराईज खतौनी, किसानों का पंजीकरण और तहसील दिवस के लंबित प्रकरण की जानकारी ग्रामीणों से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजस्व विभाग की ओर से कृषक दुर्घटना बीमा के बारे में जानकारी दी गई। आम आदमी बीमा योजना के तहत 71 लाभार्थियों के चयन की जानकारी दी गई। उन्होंने भूमिहीन परिवारो का सर्वे करने का निर्देश तहसीलदार को दिया।

 आंगनवाड़ी केंद्रों की जानकारी के दौरान अतिकुपोषित 20 और 54 कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए आगनवाड़ी आशा, एएनएम, सीडीपीओ को जिम्मेदारी दी।

 स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा दौरान टीकाकरण, पोलियो, टीटनेस इंजेक्शन के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि लाभार्थी शौचालय का प्रयोग करें। शौचालय दिया गया और शौचालय बनाकर उपयोग करें। सभी ग्रामीणों से अपील किया कि शौचालय आपके मान सम्मान से जुड़ा है।

उन्होने इन्दिरा आवास की समीक्षा के दौरान वर्ष 14-15 में 15 लाभार्थियों में तीन लाभार्थियों निर्मला, गामा, नईम को निर्देश दिया कि तत्काल कार्य चालू कराये, अन्यथा वसूली की जाएगी।


 सीडीओ आरपी मिश्रा ने इंदिरा आवास, लोहिया आवास समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम विपिन कुमार, बीएसए डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।



 के बाद आवासों का निर्माण जुलाई तक पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed