फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hours jammed as soon as the railway gate opened

पकरी रेलवे फाटक खुलते ही लगा घंटों जाम

Tue, 09 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hours jammed as soon as the railway gate opened
तीन ट्रेनें लगातार पास होने के चलते पकरी रेलवे फाटक पर जाम की स्थित बन गई। लोग ढाई घंटे तक परेशान होते रहे। फाटक खुला तो आगे निकलने की होड़ में वाहन आड़े तिरछे हो गए। नतीजतन लोग घंटों जाम झेलते रहे।
विज्ञापन

भदोही शहर से रजपूरा, नेशनल कॉलेज की ओर जाने के लिए अब या तो रेवड़ा परसपुर रेलवे फाटक या तो पकरी रेलवे फाटक से जाना होता है। इसमे लोगों का घंटों बर्बाद हो जाता है। मंगलवार को पकरी रेलवे फाटक दोपहर 12.30 बजे से 40 मिनट तक बंद रहा। इस दौरान गोरखपुर एक्सप्रेस पार होने के बाद एक मालगाड़ी भी पास कराई गई। इसके बाद तीसरी ट्रेन को भी पास कराने के बाद ही रेलवे फाटक खुला। तब तक स्कूलों में छुट्टी का समय हो जाने से पकरी दोपहर 12 बजे से ढाई घंटे तक जाम की चपेट में रहा। उधर फाटक खुलने के बाद भी पकरी रेलवे फाटक से लेकर स्टेशन रोड पर तथा दूसरी ओर सिविल लाइन की ओर तक भारी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे। बंद रेलवे फाटक पर खड़े होकर लोग रेलवे को कोसते नजर आए। लोग कहते रहे कि जब तक गजिया रेलवे ओवर ब्रिज चालू नहीं होगा तब तक दिक्कत झेलनी पड़ेगी। उधर, रेलवे प्रशासन का मानना है कि ट्रेनों का संचालन लखनऊ कंट्रोल रूम तय करता है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने कहा कि जो स्थिति आज हुई वह कभी कभार ही होती है कि तीन ट्रेनें पास हुई हों। ऐसे में दिक्कत होना लाजमी है। इससे लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed