फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Honoring Merit: UP Board toppers awarded, faces beaming with joy

मेधा का सम्मान: यूपी बोर्ड के टाॅपर पुरस्कृत, खिले चेहरे

Sun, 30 Jun 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Honoring Merit: UP Board toppers awarded, faces beaming with joy
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2024 में हाईस्कूल और इंटर में प्रदेश एवं जिले की टाॅपटेन सूची में आने वाले मेधावियों को शनिवार को चेक, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, औराई, ज्ञानपुर विधायक, डीएम विशाल सिंह ने पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारतीय ने बताया कि हाईस्कूल में दो मेधावी राजकीय बालिका हाईस्कूल रामनगर के रमेश कुमार कन्नौजिया, पं. राम तवंकल इंरमीडिएट कालेज रोही की आंकाक्षा एवं इंटर में मिठाई लाल चंद्रभान गुप्त बालिका इंटर काॅलेज कंसापुर की छात्रा शिक्षा देवी ने सूबे की टापटेन रैंक में स्थान बनाया। शासन के निर्देश पर उन्हें एक-एक लाख का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो दिया गया। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में आने वाले मेधावी छात्रों तरूण यादव, महिमा, गरिमा, धरणीधर मिश्रा, कृष कुमार मौर्य, अल्का सिंह, संदीप कुमार यादव, निहारिका मौर्य, आंचल, नैंसी मौर्या एवं इंटर के मेधावी रोशनी यादव, ऋषभ सिंह, अनुज कुमार यादव, अनूपा बिंद, रीतु विश्वकर्मा, निधि, तृप्ति यादव, अभिषेक प्रजापति, हिमांशु पांडेय को 21 हजार का चेक, टैबलेट और मोमेंटो दिया गया।
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष ने मेधावी छात्रों का हौसला आफजाही करते हुए कहा कि आप लोग लगन और ईमानदारी के साथ पढ़ते हुए भदोही का नाम आगे बढ़ाएं। डीएम ने कहा कि आज आपके कारण विद्यालय व आपके माता पिता परिवार का सम्मान प्राप्त हो रहा है। मेहनत और लगन के साथ पढ़ते हुए आगे बढ़े और समाज को अपना योगदान दें। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने मेधावियों को आगे आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया और कहा कि हाईस्कूल और इंटर सिर्फ एक पड़ाव है। इसके बाद ही हमारे भविष्य के सुनहरे सपनों को पूरा करने की यात्रा शुरू होती है, इसलिए आगे आपको और भी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed