फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Home quarantine incharge, lock hanging at self-employment training center

होम क्वारंटीन हुए प्रभारी,स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र पर लटका ताला

Tue, 12 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine incharge, lock hanging at self-employment training center
ज्ञानपुर। उद्यान विभाग की ओर संचालित महात्मा गांधी प्रसंस्करण स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रभारी सत्यानंद वर्मा के लॉकडाउन में वाराणसी में फंस जाने के कारण प्रशिक्षण केंद्र पर ताला लटक गया है। लाकडाउन में लाभार्थी प्रतिदिन चक्कर लगाकर वापस लौटने को विवश हो रहे हैं। इससे स्वरोजगार स्थापित करने से लेकर विभागीय स्तर पर अनुदान संबंधी जानकारियां नहीं मिल पा रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रति वर्ष उद्यान विभाग के अधीन चल रहे खाद्य एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण केंद्र में अचार, मुरब्बा, जैम, जेली आदि बनाने के लिए एक-एक माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षु अपने उद्योग स्थापित करने में लग जाते हैं। लेकिन, इस बार कोरोना वायरस की महामारी के चलते लाकडाउन में वित्तीय वर्ष 2020-21 का प्रशिक्षण शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रशिक्षण प्रभारी सत्यानंद वर्मा का कहना है कि सीमाएं सील होने के कारण वह घर से केंद्र नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस लिए समस्या हो रही है। बताया कि आठ न्याय पंचायतों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कराने की योजना मिली है, जिसमें प्रति प्रशिक्षण में 30-30 लोगों को शामिल किया जाना है। मगर बजट न आने से कार्यक्रम गति नहीं पकड़ पा रहा है। हाईस्कूल पास प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण लेकर अनुदान पर उद्योग लगाने की व्यवस्था तभी मिल पाएगी, जब वे प्रशिक्षण लेकर प्रमाणपत्र हासिल करेंगे। प्रति प्रशिक्षण पर 20 हजार रुपये खर्च होंगे। इनमें प्रशिक्षण के मानदेय से लेकर बुकलेट और प्रशिक्षुओं को जलपान कराना तक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed