फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Home quarantine elderly dies

होम क्वारंटीन बुजुर्ग की मौत

Thu, 25 Jun 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine elderly dies
चौरी। जगदीशपुर गांव में बुधवार देर रात होम क्वारंटीन किए गए 70 वर्षीय प्रवासी की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वैब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। प्रवासी की मौत से ग्रामीण सहम गए हैं।
विज्ञापन

चौरी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बुजुर्ग गत दिनों लॉकडाउन में मुंबई से गांव आए थे। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने की हिदायत देकर घर भेज दिया था। बुधवार की देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद घर वाले उपचार के लिए लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को सुबह घर वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी दौरान किसी ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारियों को रोक दिया और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य महकमे की टीम ने स्वैब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। बुजुर्ग प्रवासी की मौत के बाद पूरा गांव सहम गया है।
विज्ञापन

भदोही जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच इस तरह की घटना से लोग दहशत में हैं। दूसरे शहरों और अन्य राज्यों से आए प्रवासियों की क्वारंटीन किया गया है। इसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को चौरी थानाक्षेत्र जगदीशपुर गांव से होम क्वारंटीन प्रवासी की मौत की खबर सामने आने से खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed