फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Home furnishings burnt in the kitchen

रंजिश में घर का सामान जलाया

Wed, 15 Mar 2017 12:53 AM IST
भदोही
भदोही Updated Wed, 15 Mar 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Home furnishings burnt in the kitchen
होलिका में फूंकी गई साइकल और अन्य सामान के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस।
महजूदा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर घर के सामान को होलिका में जला दिया गया। भुक्तभोगी का आरोप है कि विपक्षियों ने साइकल, गाड़ी के टायर, चारपायी समेत अन्य सामान रात के अंधेरे में घर से उठाकर होलिका में जला दिया। शिकायत मिलने पर सुरियावां थाने की पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



थानाक्षेत्र के महजूदा गांव निवासी शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके घर के सामने उनका बगीचा है। लेकिन, उनके परिवार के एक व्यक्ति ने अपने हिस्से की जमीन विपक्षियों को बेच दी है। चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने उस जमीन पर विवाद की नीयत से जानबूझकर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और दल विशेष का नारा लगा रहे थे। अपशब्दों का भी प्रयोग करते थे। इस पर मैंने बगीचे को जुतवा दिया। इस पर विपक्षियों ने घर के सामान को होलिका में डालकर जला दिया।
विज्ञापन



इसके बाद सोमवार को घर पहुंचकर गाली-गलौच, धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। पुलिस ने महजूदा निवासी हुल्ली यादव, राधे श्याम यादव, मनोज पाल पर केस दर्ज किया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed