फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holika will burn today, colors will start flying

Bhadohi News: जलेगी होलिका आज होलिका, उड़ने लगेगा रंग-गुलाल

Sun, 24 Mar 2024 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Holika will burn today, colors will start flying
ज्ञानपुर। रविवार को होलिका दहन के बाद रंगों का त्योहार शुरू हो जाएगा। सोमवार को गली-गली रंग बरसेंगे। गुझिया की महक आलम सराबोर हो गया है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार की रात 10.28 बजे के बाद है। मध्य रात्रि होलिका में आग लगा सकते हैं।
विज्ञापन

आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि श्री महावीर पंचांग के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 24 मार्च रविवार की रात 10.28 बजे के बाद है। होलिका दहन के लिए पूर्णिमा तिथि, प्रदोष व रात्रि का समय शुभ होता है। इस बार होली पर शुभ संयोग बन रहा है। ओम होलिकायै नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए होलिका में आग लगाएं और पांच परिक्रमा करें। जिले में ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, चौरी, औराई, मोढ, ऊंज आदि सहित जिले के 1150 स्थानों पर होलिका जलायी जा रही है। सबसे अधिक औराई और भदोही ब्लाॅक में होलिका स्थापित है।
विज्ञापन

रंगों के त्योहार के पहले होलिका जलाने की परंपरा रही है। मान्यता है कि होली के साथ ही परिवार की कष्ट, रोग भी जल जाते हैं। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के अनन्य भक्त प्रह्लाद को उसके ही पिता हिरणाकश्यप ने अपनी बहन होलिका की गोद में बैठाकर आग के हवाले किया था। होलिका को वरदान था कि वे आग से भी नहीं जलेंगी, लेकिन भगवान विष्णु की लीला से भक्त प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका का अंत हो गया। तब से ही बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार
नेवादा कला के ग्राम प्रधान कार्यालय पर शनिवार को होली और रजमान को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में गांव में सौहार्द पूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने की अपील की गई। प्रधान दिनेश पाठक ने सभी को होली की बधाई दी और कहा कि रंगो का यह त्योहार सबसे जीवन में खुशियां लेकर आए। बैठक में विक्की पाठक, विशाल पाठक, अनवर अली, रुस्तम अली, जफर अली, अजय यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed