फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High level investigation of NEET should be done

Bhadohi News: नीट की कराई जाए उच्चस्तरीय जांच

Tue, 11 Jun 2024 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
High level investigation of NEET should be done
ज्ञानपुर। नीट के परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा। परीक्षा की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


कहा नीट देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में एक हैं। नीट का परिणाम 14 जून को आना था, लेकिन 4 जून को जारी कर दिया गया। इसी दिन लोकसभा चुनाव का परिणाम भी आया। बताया 67 बच्चों को पूरे 720 अंक मिले हैं। एक ही कोचिंग के कई बच्चों को 720 अंक दिए गए है। कुछ बच्चों को 718, 719 नंबर मिले हैं, जबकि एक प्रश्न छोड़ देने या गलत होने पर 4 से 5 नंबर कम होने चाहिए। सवाल है कि 718, 719 नंबर कैसे मिले। इस मौके पर जिला प्रभारी राजन सिंह, एड. पंकज कुमार, विजेंद्र राय, अरुण कुमार, रोशन अली, कमलेश गौतम, संदीप यादव, संजय यादव, अरविंद सरोज, महेंद्र पाल, अजीत यादव, खुर्शीद, बैजनाथ सरोज, वरुण यादव, अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed