फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High alert on bird flu

बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट

Mon, 11 Jan 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
High alert on bird flu
बर्ड फ्लू को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम राजेंद्र प्रसाद। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कानपुर के चिड़ियाघर में जंगली मुर्गों में एवियन इंफ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) पुष्टि के बाद प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर सोमवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। पशुपालन विभाग और पुलिस महकमे को निगरानी का निर्देश दिया गया। जिले के बाहर से अंडे और मुर्गे लाने पर पाबंदी लगा दी गई।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड सहित देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की दस्तक पहले हो चुकी थी। रविवार कोकानपुर में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन की ओर से सक्रियता बढ़ा दी गई है। डीएम ने बैठक में पशुपालन विभाग और पुलिस महकमे के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया कि जिले के बाहर से अंडे और मुर्गे न आने पाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेडी सिंह ने कहा कि निगरानी के लिए छह टीमें गठित हैं। सोमवार को भी कई पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण किया गया। अभी तक जिले में कोई खतरा नहीं है। वहीं दूसरी ओर बर्ड फ्लू के दहशत का असर बाजार में दिखने लगा है। चिकन और अंडों की बिक्री गिर गई है। खरीदार किनारा कसने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed