फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   help

निरीक्षण कर एसडीएम ने दिया राहत का भरोसा

Mon, 30 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
help
लालानगर। चार दिनों तक हुई भारी बारिश की जद में आकर आशियाना ढहने अथवा घर में पानी घुसने के कारण बेहाल हुए परिवारों का हाल जानने के लिए सोमवार को औराई एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने कई गांवों का जायजा लिया। स्थलीय निरीक्षण कर एसडीएम ने पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया। औराई और ज्ञानपुर विकास खंड से जुड़े जखांव, जौहरपुर, लोहराखास, पर्वतपुर, पूरेदीवान, सरई मिश्रानी, सरई राजपुतानी, लोहरा, सारीपुर, ननवगपुर, खरगपुर, सारीपुर, पूरेगुलाब, सोनखरी समेत कई गांवों में पहुंचे एसडीएम ने जलजमाव और गिरने वाले घरों का निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था दिलाने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को प्रभावित गांवों के लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन भी किया था, जिसका संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने निरीक्षण किया। गोपपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से किसानों और ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नागेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला महामंत्री नागेंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखकर कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों ने निरीक्षण कर हुए नुकसान को दर्ज करते हुए जलजमाव के लिए निकासी की व्यवस्था करने और नुकसान की भरपाई के लिए मातहतों को निर्देशित किया। निरीक्षण में तहसीलदार, ग्रामप्रधान छोटेलाल यादव, नागेश बिंद, लालप्रताप बिंद, कल्लू बिंद, गया यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

...डीघ क्षेत्र में नजर-ए-इनायत का इंतजार
ऊंज। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के दरवांसी गांव निवासी राकेश सिंह, शोभनाथ बिंद, बैजनाथ बिंद, राजाराम पाल, मो. असलम, मो. अनीस, मुल्ला अली, दिव्यांग रिजवान, छेदीलाल गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता का आरोप है कि बारिश के चलते उनको हजारों का नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन जानकारी होने के बाद भी ज्ञानपुर तहसील प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। आज भी गांव के दर्जनों परिवार प्रतिदिन गिर रहे कच्चे-पक्के घरों में ही जान जोखिम में डालकर जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। उधर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि शीघ्र ही ब्लॉक क्षेत्र में हुए नुकसान का निरीक्षण कराकर पीड़ितों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed