फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heat increases skin diseases, prickly heat, fungal infections, and ringworm.

Bhadohi News: गर्मी से बढ़े त्वचा रोगी, घमौरी फंगल इंफेक्शन, दाद के ज्यादा

Sun, 24 May 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Heat increases skin diseases, prickly heat, fungal infections, and ringworm.
भीषण गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। तापमान बढ़ने के साथ ही त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित 48 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि लगातार पसीना और तेज धूप के संपर्क में रहने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसमें से 60 फीसदी मरीज घमौरी, फंगल इंफेक्शन, दाद के रहे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ओपीडी में पहले 25 अब पहुंच थे। अब 50 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना 800 मरीजों की ओपीडी होती है। ओपीडी में 45 मरीज त्वचा रोग से ग्रसित होते हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय मौर्य ने बताया कि ओपीडी में त्वचा संबंधित बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर मरीज फंगल इंफेक्शन, दाद खाज, घमौरी के आ रहे हैं। उन्होंने बताया गर्मी में पसीना ज्यादा निकलता है। सिंथेटिक कपड़े पहनने और रोज न नहाने से बैक्टीरिया पनप रहे हैं।

इसका असर शरीर पर पड़ रहा है। बच्चे-बुजुर्ग के साथ खेत-मजदूर में काम करने वाले लोग भी त्वचा की बीमारी से ग्रसित है। इन दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार है। गर्मी के मौसम में टाइट जींस, नायलॉन के कपड़े पहन कर धूप में ज्यादा देर तक खड़ा नहीं होना चाहिए।
बदन में किसी भी तरह का दाना, एलर्जी हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed