फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hearing problems of complainants in bhadohi

डीएम और एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Sat, 15 Feb 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hearing problems of complainants in bhadohi
ज्ञानपुर। जिले के थानों और कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए लोगों की फरियाद सुनी गई। डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह चौरी थाने में एक घंटे तक रूककर लोगों की समस्याएं सुनी। थानाध्यक्ष को प्राथमिकता से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि फरियाद लेकर आने वालों की शिकायतें प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। राजस्व से जुड़ा मामला होने पर पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर जाकर निस्तारित करें। दोपहर 12 बजे पहुचें डीएम और एसपी एक घंटे तक फरियादियों की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस पर मनापुर में बच्चो के विवाद में दो समुदायों के आमने सामने आए मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी के पीआरओ प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष सूर्यभान, एसआई भूप नारायण सिंह, ओमप्रकाश यादव, राम आधार, जितेंद्र यादव, रामप्रवेश आदि लोग थे। दुर्गागंज थाने में क्षेत्राधिकारी आनंद भूषण और प्रभारी निरीक्षक खुुर्शीद अंसारीने समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल तीन प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का निस्तारण हो सका। औराई कोतवाली परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल आठ मामले आए, सभी राजस्व से जुड़े रहे। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। पूर्व के समाधान दिवस में शिकायत करने वाले कई लोग पहुंचे, जिनका मामला अब तक निस्तारित नहीं हो सका। इस मौके पर कोतवाल रामजी यादव आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि समाधान दिवस भी अब औपचारिकता बनकर रह गया है। आने वाले अधिकतर प्रार्थना पत्र महीनों से लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed