{"_id":"5f3125318ebc3e41180c9956","slug":"health-nutrition-month-started-dm-launched-bhadohi-news-vns54064916","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ पोषण माह शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ पोषण माह शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रथम चरण का सोमवार को शुभारंभ हो गया।10 अगस्त से नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। विटामिन ए की खुराक बच्चों अंश मिश्रा, कुंज मिश्रा और दिशा यादव को पिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विटामिन ए आंखों के लिए लाभदायक होता है। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह आंखों की रोशनी को तेज कर उसकी मांस पेशियों को मजबूत बनाता है। कहा स्वास्थ्य, बाल विकास और पुष्टाहार विभाग के सहयोग से संचालित बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन-ए संपूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान कीे नोडल डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि, मृत्यु दर में कमी लाना, रतौंधी और कुपोषण से बचाव और बच्चों को विटामिन ए की खुराक के साथ-साथ उनको क्या-क्या पोषण आहार दिए जाएं, इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को इस अभियान को कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए सफल बनाने के निर्देश दिए गए। कहा इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।