{"_id":"64e2533c371caf4c960d0d24","slug":"head-constable-did-obscene-acts-with-woman-on-video-call-bhadohi-sp-suspended-2023-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हेड कांस्टेबल ने वीडियो कॉल पर महिला से की अश्लील हरकतें, एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हेड कांस्टेबल ने वीडियो कॉल पर महिला से की अश्लील हरकतें, एसपी ने किया निलंबित
Sun, 20 Aug 2023 11:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:24 PM IST
सार
भदोही कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल को निलंबित कर जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल का वीडियो कॉल हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल को निलंबित कर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर भदोही कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह वर्दी में एक महिला से अश्लील हरकत कर रहा था। करीब डेढ़ मिनट से अधिक समय के वीडियो में महिला के साथ पुलिसकर्मी भी अश्लील हरकतें करता दिख रहा है।
विज्ञापन
जैसे ही अश्लील वीडियो वायरल हुआ पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की खबर लगते ही एसपी ने उक्त हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि कांस्टेबल को निलंबित कर जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: घर में घुसकर बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला